विभाग अनुसार महविद्यालयीन विद्यार्थी शिविर संपन्न
तरुणोदय 2014 की पूर्व तैयारी के चरण में गत जनवरी– फरवरी मास में विभाग अनुसार शिविरों का आयोजन किया गया | विभाग शिविरों में कॉलेज विद्यार्थियों ने शारीरिक व बौद्धिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लिया | तरुणोदय 2014 के लिए भी नई उर्जा व नये उत्साह का संचार सभी में देखने को मिला |
संख्या की दृष्टि से पुरे प्रान्त में 53 नगर व 97 खंडों का प्रतिनिधित्व सहित 287 स्थानों से 1110 संख्या रही | इसमें विभाग अनुसार अम्बाला विभाग-234, कुरुक्षेत्र-141, रोहतक-139, फरीदाबाद-256, भिवानी-224 व हिसार विभाग के शिविर में 116 विद्यार्थियों की सहभागिता रही |12वीं कक्षा के 240 विद्यार्थी, 654 कॉलेज विद्यार्थी व 216 अन्य कार्यकर्ता शिविरों में उपस्थित रहे | 224 शिक्षण संस्थानों की भागीदारी हुई एवं 30-35 % ऐसे विद्यार्थी थे जिनका संघ के किसी कार्यक्रम में पहली बार रहना हुआ |
शिविरों में मा. इन्द्रेश जी-अ.भा.कार्यकारिणी सदस्य, मा. रामेश्वर जी-क्षेत्र प्रचारक, मा. प्रेम कुमार जी-सह क्षेत्र प्रचारक, मा. कश्मीरीलाल जी-राष्ट्रीय संगठन मंत्री स्वदेशी जागरण मंच, श्री सतीश जी-राजस्थान व उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री स्वदेशी जागरण मंच, श्री सुधीर जी-प्रान्त प्रचारक, श्री देवप्रसाद जी- प्रान्त कार्यवाह, श्री प्रताप जी-सह प्रान्त कार्यवाह - अखिल भारतीय, क्षेत्रीय व प्रांतीय अधिकारीयों का मार्गदर्शन शिविरार्थियों को प्राप्त हुआ |
छात्रावासों के भ्रमण कार्यक्रम
| आदि बद्री में पानीपत जिले के स्वयंसेवक |
विश्वविद्यालय कार्य की मजबूती के लिए मार्च मास में कुछ जिलों के भ्रमण कार्यक्रम ऐतिहासिक स्थानों पर संपन्न हुए| जिसमें कुरुक्षेत्र जिले के स्वयंसेवक अमृतसर भ्रमण हेतु गए तो पानीपत जिले के स्वयंसेवक सरस्वती उद्गम स्थल आदिबद्री जा कर आए | वही रोहतक जिले के कार्यकर्ता श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा-वृन्दावन गए | फरीदाबाद जिले के विश्वविद्यालय प्रमुखों का भ्रमण कार्यक्रम सतयुग दर्शन कॉलेज, ध्यानकेंद्र, भूपानी ग्राम, फरीदाबाद में संपन्न हुआ |
ऐतिहासिक स्थानों से राष्ट्र भक्ति का भाव व अपने स्थान पर महाविद्यालीन कार्य के लिए नया उत्साह एवं उर्जा लेकर सभी अपने स्थानों पर लौट आए और कार्य वृद्धि हेतु तन्मय होकर लग गए |
![]() |
| दीप प्रज्ज्वलन करते कॉलेज डायरेक्टर श्री प्रीत सिंह जी, साथ में फरीदाबाद विभाग प्रचारक श्री विजय जी |
![]() |
| गुडगाँव नेशनल लॉ कॉलेज में शहीदी दिवस पर पुष्पार्पण करते विद्यार्थी |
23 मार्च को शहीदी दिवस के अवसर पर प्रान्त की सभी (सायं व प्रभात) शाखाओं पर कॉलेज विद्यार्थी दिवस मनाया गया | यह कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ |
प्रान्त के कुछ शैक्षणिक संस्थानों में भी शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न हुए | जिसमें नेशनल लॉ कॉलेज गुडगाँव, YMCA फरीदाबाद, जींद जिले में जींद व नरवाना नगर आदि स्थानों के कार्यक्रम प्रमुख थे |
![]() |
| YMCA फरीदाबाद में शहीदी दिवस का कार्यक्रम |








Bahut Sundar Ravi Ji !
ReplyDelete