Tuesday, April 1, 2014

तरुणोदय सन्देश


तरुणोदय सन्देश का यहवर्ष प्रतिपदा अंक’ आपके सामने प्रस्तुत है| 

विभाग अनुसार महविद्यालयीन विद्यार्थी शिविर संपन्न

    तरुणोदय 2014 की पूर्व तैयारी के चरण में गत जनवरीफरवरी  मास में विभाग  अनुसार  शिविरों का आयोजन किया गया | विभाग शिविरों में कॉलेज विद्यार्थियों ने शारीरिक बौद्धिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लिया | तरुणोदय 2014  के लिए भी नई उर्जा  नये उत्साह का संचार सभी में देखने को मिला |
      संख्या की दृष्टि से पुरे प्रान्त में 53 नगर 97 खंडों का   प्रतिनिधित्व सहित 287 स्थानों से 1110  संख्या रही | इसमें विभाग अनुसार अम्बाला विभाग-234, कुरुक्षेत्र-141, रोहतक-139, फरीदाबाद-256, भिवानी-224 हिसार विभाग के शिविर में 116 विद्यार्थियों की सहभागिता रही |
       12वीं कक्षा के 240 विद्यार्थी, 654 कॉलेज विद्यार्थी 216 अन्य  कार्यकर्ता  शिविरों  में उपस्थित रहे | 224 शिक्षण संस्थानों की भागीदारी हुई एवं 30-35 % ऐसे विद्यार्थी थे जिनका संघ के किसी कार्यक्रम में पहली बार रहना हुआ |

   शिविरों में मा. इन्द्रेश जी-.भा.कार्यकारिणी सदस्य, मा.  रामेश्वर जी-क्षेत्र प्रचारक, मा. प्रेम कुमार जी-सह क्षेत्र प्रचारक, मा. कश्मीरीलाल जी-राष्ट्रीय  संगठन मंत्री स्वदेशी  जागरण मंच, श्री सतीश जी-राजस्थान उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री स्वदेशी जागरण मंच, श्री सुधीर जी-प्रान्त प्रचारक, श्री देवप्रसाद जी- प्रान्त कार्यवाह, श्री प्रताप जी-सह प्रान्त कार्यवाह -  अखिल भारतीय, क्षेत्रीय प्रांतीय अधिकारीयों का मार्गदर्शन शिविरार्थियों को प्राप्त हुआ |   


छात्रावासों के भ्रमण कार्यक्रम

आदि बद्री में पानीपत जिले के स्वयंसेवक
विश्वविद्यालय कार्य की मजबूती के लिए मार्च मास में कुछ जिलों के भ्रमण कार्यक्रम ऐतिहासिक स्थानों पर संपन्न हुए| जिसमें कुरुक्षेत्र जिले के स्वयंसेवक अमृतसर भ्रमण हेतु गए तो पानीपत जिले के स्वयंसेवक सरस्वती उद्गम स्थल आदिबद्री जा कर आए | वही रोहतक जिले के कार्यकर्ता श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा-वृन्दावन गए | फरीदाबाद जिले के विश्वविद्यालय प्रमुखों का भ्रमण कार्यक्रम सतयुग दर्शन कॉलेज, ध्यानकेंद्र, भूपानी ग्राम, फरीदाबाद में संपन्न हुआ | 

ऐतिहासिक स्थानों से राष्ट्र भक्ति का भाव व अपने स्थान पर महाविद्यालीन कार्य के लिए नया उत्साह एवं उर्जा लेकर सभी अपने स्थानों पर लौट आए और कार्य वृद्धि हेतु तन्मय होकर लग गए |

  

मथुरा में रोहतक जिले के स्वयंसेवक 


शहीदी दिवस 23 मार्च


दीप प्रज्ज्वलन करते कॉलेज  डायरेक्टर श्री प्रीत सिंह जी, साथ में फरीदाबाद विभाग प्रचारक श्री विजय जी  
गुडगाँव नेशनल लॉ कॉलेज में शहीदी दिवस पर पुष्पार्पण करते विद्यार्थी
23 मार्च को शहीदी दिवस के अवसर पर प्रान्त की सभी (सायं व प्रभात) शाखाओं पर कॉलेज विद्यार्थी दिवस मनाया गया | यह कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ |

प्रान्त के कुछ शैक्षणिक संस्थानों में भी शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न हुए | जिसमें नेशनल लॉ कॉलेज गुडगाँव, YMCA फरीदाबाद, जींद जिले में जींद व नरवाना नगर आदि स्थानों के कार्यक्रम प्रमुख थे |
YMCA फरीदाबाद में शहीदी दिवस का कार्यक्रम




1 comment: